Discovery of electricity in hindi
.आज के डिजिटल वर्ल्ड के दुनिया में बिजली के बिना कुछ भी सोचा नहीं जा सकता. हमारे घर में ऑफिस में और हम जो डिवाइसेज़ उपयोग करते है. इन सब के लिए बिजली चाहिए तो बिजली को पहली बार किसने बनाया और कैसे उसको डिस्कवर किया ?
बिजली Electricity की खोज किसने की थी
ELECTRICITY एक उर्जा का रूप है जो की प्रकृति में पहले से ही मोजूद है .तो इसका अविष्कार नहीं हुआ बल्कि इसकी खोज की गयी थी .बहुत सारे Experiments की मदद से लाइट और Electricity के बिच में कनेक्शन बनाया गया था .लेकिन इसकी खोज करने का श्रेय Benjamin Franklin को दिया जाता है . लगभग 600 ईसा पूर्व मे एक यूनान निवासी थेलीज़ इस बात से परिचित थे कि कुछ वस्तुएँ रगड़ने के बाद वो दूसरी उनसे हलकी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
Biography of Nikola Tesla
निकोला टेस्ला सदी के उन गिने-चुने महान वैज्ञानिकों में एक थे, जिन्होंने मानव जाति के पूरे इतिहास को ही बदल के रख दिया। इनका जन्म 10 जुलाई 1856 को क्रोशिया में हुआ था। टेस्ला अपने स्कूली दिनों में काफी तेज थे। वे गणित के मुश्किल से मुश्किल सवालों को अपने मन में ही हल कर लेते थे। 1875 में निकोला टेस्ला ने पोलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लिया। वहां इन्होंने 9 परिक्षाओं में पहला स्थान प्राप्त किया।
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद निकोला टेस्ला ने कई जगहों पर काम किया। इसके बाद वह थॉमस एडीशन के साथ काम करने लगे। वहां इन्होंने एडीशन के कई अविष्कारों को खोजने में काफी मदद की। इस दौरान एडीशन ने टेस्ला को अपने जनरेटर और मोटर को अच्छा बनाने का चैलेंज दिया। उन्होंने टेस्ला से कहा अगर वह ऐसा करते हैं तो एडीशन उन्हें कई हजार डॉलर देंगे। वहीं जब टेस्ला ने इस कार्य को कर दिया तो थॉमस एडीशन अपने वायदे से मुकर गए। इस कारण निकोला टेस्ला और एडिशन के बीच मतभेद हो गया और टेस्ला ने वहां से नौकरी छोड़ दी।
इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की कंपनी की शुरुआत की। यहां इन्होंने सदी की सबसे बड़ी खोज ए.सी करंट प्रणाली को ढूंढा। इसके अंतर्गत बिजली को एक जगह से दूसरी जगह तक आसानी से ले जाया जा सकता था। वहीं दूसरी ओर थॉमस एडीशन डीसी करंट प्रणाली के पक्ष में थे। इसके बाद दोनों के बीच एसी/डीसी वार शुरु हो गया। आगे चलकर यह एसी/डीसी वार विज्ञान जगत का सबसे मशहूर वार बना। इसमें जीत निकोला टेस्ला की हुई। निकोला टेस्ला ने अपने जीवन में कई अविष्कार किए। इन्होंने टेस्ला कॉइल्स, विद्युत से चलने वाली मोटर, एक्स-रे तकनीक, रेडियो, एसी करेंट जैसे कई महत्वपूर्ण खोजें की।
![]() |
| Image source-Google । Image by- Falconer electronics |
एक रिपोर्ट की माने तो रेडियो की खोज जी मार्कोनी ने नहीं निकोला टेस्ला ने की थी। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन जी मार्कोनी के रेडियो की खोज को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने अमान्य ठहराया था। इसके बाद उसने इस अविष्कार का पेटेंट निकोला टेस्ला को दे दिया था। निकोला टेस्ला ने कई सारी किताबों को पढ़ा था। वे 8 भाषाओं के जानकार थे। उनके पास एक अद्भुत स्मृति थी।
निकोला टेस्ला के मुताबिक उन्होंने एक ही समय में भूत, भविष्य और वर्तमान को देखा था। टेस्ला ने अपने समय में कई हैरतअंगेज भविष्यवाणियां की थी, जो कि आगे चलकर सही साबित हुई। जीवन के अंत दिनों में उनके कुछ प्रयोग असफल साबित हो गए। इस कारण वे डिप्रेशन में चले गए। उन्होंने सब से मिलना जुलना बंद कर दिया था। वह अकेले ही रहने लगे थे। सन 1943 में इस महान वैज्ञानिक का निधन हो गया। निकोला टेस्ला ने कई बड़ी वैज्ञानिक खोजें की, जिसका उन्हें कभी कोई श्रेय नहीं मिला। इतना कुछ करने के बाद भी इस महान वैज्ञानिक का जीवन काफी गरीबी में गुजरा।


